ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES

Saturday, 15 October 2022

रिपोर्ट : वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022

हाल ही में किसी विभिन्न देशों  में कितनी भुखमरी है , इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी किया गया है .यह रिपोर्ट अमेरिका की संस्था International Food Policy Research Institute एवं जर्मन की welthungerlife के द्वारा सयुंक्त  रूप से जारी किया जाता है .



२०२२ के जारी रिपोर्ट में कुल 121 देशों में भारत 107 वें स्थान पर  है ,पिछले साल भारत 101 वें स्थान पर था . इसका मतलब यह है की भारत में गरीबी एवं भुखमरी बढ़ रही है .इस वर्ष के रिपोर्ट के अनुसार भारत अपने पडोसी देशों से भी इस रैंकिंग में पिछड़ गया है . भारत का वैश्विक भुखमरी सूचकांक स्कोर 29.1 है जो की बेहद गंभीर श्रेणी के अंतर्गत आता है .



क्या है वैश्विक भुखमरी सूचकांक ??

वैश्विक भुखमरी सूचकांक वैश्विक स्तर पर भुखमरी को व्यापक रूप से मापने एवं उस पर नजर रखने का एक जरिया है .जो प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में जारी किया जाता है.

जीएचआई का स्कोर ख़ासकर के चार संकेतकों के मूल्यों पर मापा जाता है जिनमें कुपोषण, शिशुओं में भयंकर कुपोषण, बच्चों के विकास में रुकावट और बाल मृत्यु दर है.


Thursday, 13 October 2022

अंतर्राष्ट्रीय खबर : नोबेल पुरस्कार 2022 की पूरी सूची

 नोबेल पुरस्कार 2022 :-

यह एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है .जो किसी भी देश के नागरिक को चिकित्सा , भौतिकी ,रसायन , अर्थशास्त्र ,साहित्य एवं शांति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रत्येक साल दिया जाता है .



इसकी स्थपना अल्ब्रेड नोबेल ने 1900 ई में  की थी .उन्होंने डायनामाइट विस्फोटक पदार्थ की खोज एवं  .इसके अलावा 300 से अधिक चीजों का खोज करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था .प्रारंभ में केवल कुल 05 क्षेत्र - चिकित्सा , भौतिकी ,रसायन , साहित्य एवं शांति के क्षेत्र में  योगदान के लिए दिया जाता था किन्तु 1968 ई से अर्थशास्त्र को भी शामिल किया गया . अब कुल मिलाकर 06 क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है .

वर्ष 2022 में नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले  व्यक्तियों की घोषणा हो चुकी है इन्हें 10 दिसम्बर 2022 को सम्मानित किया जायेगा .कुल 06 विभिन्न क्षेत्र में पाने वालों का नाम निम्नलिखित है - 



क्षेत्र  विजेता  योगदान 
चिकित्सा  स्वान्ते पेबो(स्वीडन ) जीनोम क्षेत्र में शोध के लिए 
साहित्य  एनी एरनोक्स((फ़्रांस ) व्यवस्थाओं एवं सामूहिक प्रतिबंधो को उजागर करने हेतु 
भौतिकी  जॉन ऍफ़ क्लोजर (अमेरिका ),एलेन एस्पेक्ट(फ़्रांस ),एंटोन जिलिंगर (आस्ट्रिया ) क्वांटम यांत्रिकी में फोटानों के साथ प्रयोग के लिए .
रसायन  केरोलिन आर बर्टोजी(अमेरिका),मोर्टन मेल्डल(डेनमार्क),के . बैरी शोफलेस(अमेरिका) अणुओं के टूटने पर(क्लिक रसायन विज्ञानं) किये गए कार्य के लिए 
अर्थशास्त्र  बेन एस बनार्के,डगलस डब्लू ,फिलिंपेच डायविंग  (अमेरिका) बैंकों और उनके वित्तीय संकट पर कार्य के लिए 
शांति  एलेस बियालियात्सकी (बेलारूस मानवाधिकारी अधिक्वाकता ),रुसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल , युक्रेन मानवाधिकार संगठन सेण्टर फॉर सिविल लिबर्टीज  मानवाधिकार जुड़े मुद्दों के लिए 

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता -
  • रविन्द्र नाथ टैगोर  को सन 1913 में साहित्य के क्षेत्र में 
  • सी वी रमण को सन १९३० में भौतिकी के क्षेत्र में 
  • मदर टेरेसा को सन 1979 में शांति के क्षेत्र में 
  • अमर्त्य सेन सन 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 
  • कैलाश सत्यार्थी 2014 में शांति के क्षेत्र में 
  • हरगोविंद खुराना (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक ) सन 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में 
  • सुब्रमण्यम चंद्रशेखर (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक ) सन 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में 
  • वेंकी रामाकृष्णन  (भारतीय मूल के ब्रिटिश  नागरिक ) सन २००९ रसायन के क्षेत्र में 
  • अभिजित बनर्जी (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक )  सन 2019 अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 

Wednesday, 28 September 2022

करियर : नीट , जेईई, एनडीए , क्लेट एवं पीएटी परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क कोचिंग I आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2022

 राज्य सरकार आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा ST,SC,OBC, एवं EWS के 12 वीं उत्तीर्ण युवाओं को NEET(मेडिकल), JEE(इंजीनियरिंग ), NDA(सैन्य रक्षा ) ,CLAT(कानून ) एवं PAT(कृषि )प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कराई जाती है .



ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 22 सितम्बर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट लिंक https://hmstribal.cg.nic.in/YCNY/InstructionPage.aspx

अधिकारिक विज्ञापन देखें - 

http://tribal.cg.gov.in/sites/default/files/student-advertisment.pdf

शैक्षणिक योग्यता - 

 





चयन प्रक्रिया - 



Monday, 8 August 2022

सरकारी नौकरी - जशपुर जिले के स्थानीय युवा बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय , बगीचा हेतु विभिन्न शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों की संविदा भर्ती आवेदन मंगवाया गया है .



पद नाम - व्याख्याता ,प्रधान पाठक ,शिक्षक ,सहायक शिक्षक ,कंप्यूटर शिक्षक ,व्यायाम शिक्षक ,ग्रंथपाल ,सहाय ग्रेड 2 व् 3 , प्रयोग शाला सहायक ,भृत्य एवं चौकीदार . 

शैक्षिक योग्यता ,आयु सीमा एवं अन्य योग्यता हेतु विज्ञापन देखें - विज्ञापन

आवेदन करने के प्रारंभिक तिथि - 4 अगस्त 2022

आवेदन करने के अंतिम तिथि - 16 अगस्त 2022

आवेदन करने का लिंक - 

व्याख्याता पद पर आवेदन हेतु लिंक - https://forms.gle/UtF3D7fY28AGdwtg8

प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) एवं शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक - https://forms.gle/42xAmf9cVSNZPLpC6

प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) एवं सहायक शिक्षक पद पर आवेदन हेतु लिंक- https://forms.gle/FdxGwjr6xTox2XAYA

ग्रंथपाल/व्यायाम शिक्षक/कंप्यूटर शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक/सहायक ग्रेड 02/सहायक ग्रेड 03 पद पर आवेदन हेतु लिंक  -https://forms.gle/8cKqvJLuMoNsuJst9

भृत्य एवं चौकीदार पद पर आवेदन हेतु लिंक -https://forms.gle/9G2uCSAHDd4WLN1Y8

Friday, 22 July 2022

भारत के अब तक के राष्ट्रपति , कार्यकाल एवं उससे जुड़े प्रमुख तथ्य

 भारत के अब तक राष्ट्रपति :-




क्र.  नाम  कार्य काल  रोचक तथ्य 
01. डॉ राजेंद्र प्रसाद  1952-57,1957-62 संविधान सभा के अध्यक्ष 
02. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन  1962-1967 पहले उप राष्ट्रपति थे 
03. डॉ जाकिर हुसैन  1967-69 इनकी कार्य काल के दौरान मृत्यु 
04. वी वी गिरी(कार्यवाहक )  मई 1969- जुलाई 1969 उप राष्ट्रपति 
05. एम हिदायतुल्ला (कार्यवाहक ) जुलाई 1969-अगस्त 1969 मुख्य न्यायधीश 
06. वी वी गिरी  1969-74 स्वन्त्र उम्मीदवार के रूप में जीत 
07. फखरुद्दीन अली अहमद  1974-77 कार्यकाल में मृत्यु 
08. वी डी जत्ती (कार्यवाहक ) फ़रवरी 1977- जुलाई 1977 उप राष्ट्रपति 
09. नीलम संजीव रेड्डी  1977-82 निर्विरोध निर्वाचित 
10. एम हिदायतुल्ला (कार्यवाहक ) 6 अक्टूबर 1982- 31 अक्टूबर 1982 उप राष्ट्रपति 
11. ज्ञानी जेल सिंह  1982-87 प्रथम सिख राष्ट्रपति 
12. रामास्वामी वेंकट रमण  1987-92 उप राष्ट्रपति 
13. डॉ शंकर दयाल शर्मा  1992-97 उप राष्ट्रपति , चार प्रधान मंत्रियों के साथ काम 
14. डॉ के आर नारायणन  1997-2002 प्रथम दलित 
15. डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम  2002-2007 वैज्ञानिक , मिशाइल मैन
16. श्रीमती प्रतिभा पाटिल  2007-2012 प्रथम महिला राष्ट्रपति 
17. प्रणव मुखर्जी  2012-2017 केन्द्रीय मंत्री 
18. रामनाथ कोविंद  2017-2022 दलित 
19. द्रौपदी मुर्मू  जुलाई २०२२ से - अब तक  प्रथम आदिवासी 

अन्य प्रमुख तथ्य -
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद दो कार्यकाल पूर्ण करने वाले एक मात्र राष्ट्रपति 
  • नीलम संजीव रेड्डी एक मात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति 
  • एम हिदायतुल्ला एक मात्र ऐसे राष्ट्रपति जो मुख्य न्यायधीश थे .

Thursday, 21 July 2022

बड़ी खबर: नव निर्वाचित महामहिम द्रोपदी मुर्मू के बारे में, जो आप नहीं जानते।

कल यानी 21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया जिसमें एनडीए की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू ने भारी मतों से जीत हासिल की द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला एवं प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति बन गई ,जो इस संवैधानिक पद तक पहुंची। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित है-



  • महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था ।
  • उनके राजनीतिक करियर का प्रारंभ1997 में  नगर पंचायत के पार्षद चुनाव से हुआ ।
  • वे रायरंगपुर सीट से 2000 व् 2009 में दो बार विधायक चुनी गई ।
  • 2015 से 2021 तक झारखण्ड का राज्यपाल के तौर पर कार्य किया ।
  • वर्तमान में देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनी।

Friday, 27 May 2022

पुरस्कार /सम्मान | अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार-2022(international booker prize)- भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री बुकर पुरस्कार से सम्मानित पहली महिला लेखिका बनी

 भारत के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय हिंदी भाषा की लेखिका गीतांजलि श्री को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।



उनको यह पुरस्कार उनके द्वारा हिंदी भाषा में रचित उपन्यास "रेत की समाधि" के लिए दिया गया है। इस उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद डेज़ी रोक्वेल(diasy rockwel) ने "टॉम्ब ऑफ़ सेंड" (tomb of sand) नाम से किया है।

गीतांजलि श्री उत्तर प्रदेश की निवासी हैं जिन्होंने कई उपन्यास एवं लघु कथाएं की रचना की है उनके द्वारा रचित विधाओं का कई विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार??

साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है । यह पुरस्कार अंग्रेजी में अनुवाद एवं ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किसी किताब के लिए प्रत्येक साल दिया जाता है।

 

Top