E NEWS

ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES

राजनीति

नौकरी

टेक्नोलॉजी

कैरियर

खेल

Monday, 31 October 2022

बड़ी खबर - छग आरक्षण मामले को लेकर बेरोजगार युवाओं का हल्लाबोल

 हाल ही में छग आरक्षण मामले में हाई कोर्ट के द्वारा 58% आरक्षण को असंवैधानिक बताकर निरस्त करते हुए कहा की आरक्षण 50% से अधिक नही होनी चाहिए .इस फैसले के बाद वर्तमान में छग में कोई आरक्षण नीति/कानून लागु नही है , इसका परिणाम यह है की विभाग इस असमंजस में है की वह आरक्षण की किस  रोस्टर प्रणाली का पालन करे .अभी तक मिली जानकारी के अनुसार छग सरकार द्वारा कोई अध्यादेश / रोस्टर प्रणाली जारी नही किया गया है .

वर्तमान में छग में कोई आरक्षण नीति/कानून नही होने की वजह से छग की कई भर्तियाँ अधर में है .पीएससी भर्ती २०२१, चपरासी भर्ती 2022, सब इंस्पेक्टर भर्ती , पटवारी भर्ती एवं अन्य भर्तियों को स्थगित कर दिया गया है .आगामी पीएससी भर्ती २०२२,शिक्षक भर्ती कुल 12489 , पटवारी भर्ती, हॉस्टल वार्डन , राजस्व निरीक्षक भर्ती अन्य बड़ी भर्तियाँ रुक गई है .

छग के युवा क्यों परेशान है ???

छग के युवा जो वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है , अब उनका भविष्य अंधकार में लग रहा है .छग युवाओं का मांग है की हाई कोर्ट के निर्देशानुसार छग में 50% आरक्षण नीति/कानून जल्दी लाये जिससे रुकी भर्तियाँ की प्रक्रिया आगे बढ़े .इसके लिए उन्होंने ट्विटर कैम्पियन भी कर रहे है और कल बिलासपुर में कैंडल मार्च भी निकाला.

छग आदिवासी नृत्य महोत्सव का कर रहे है, बहिष्कार 

वही दूसरी ओर हाई कोर्ट के फैसले के बाद आदिवासी समाज 32% आरक्षण की मांग कर रही है , इसके उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया है और छग आदिवासी नृत्य समारोह का बहिष्कार भी किया है .साथ ही  साथ सरकार को चेतावनी भी दी है की यदि मांग पूरी नही होने पर बृहद रूप से आन्दोलन करेगें .

इस मामले में छग सरकार की, अब तक क्या प्रगति है ??

इस मामले में छग सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दिया है .जनसँख्या के अनुपात में आरक्षण लागु करने के लिए , जिन राज्यों में 50% से अधिक आरक्षण है, उन राज्यों का आरक्षण नीति का अध्यनन करने हेतु अपने अधिकारियों को भेज दिया है . ओबीसी एवं इडब्लूएस के क्वांटी फयबल डाटा के लिए आयोग का अवधि दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है .

आरक्षण मामले में छग का क्या इतिहास है, समझें .

छग राज्य स्थपना के बाद छग में 50% आरक्षण लागु था ,जिसमे अनुसूचित जनजाति को 20% , अनुसूचित जाति को 16% एवं पिछड़ा वर्ग को 14% आरक्षण दिया गया था . २०११ की जनगणना के बाद बीजेपी सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति को उनके जनसँख्या के अनुपात में आरक्षण देने हेतु नई आरक्षण नीति लेकर आई जिसमे अनुसूचित जनजाति को 32% , अनुसूचित जाति को 12% एवं पिछड़ा वर्ग को 14%  कुल मिलाकर 58% आरक्षण दिया गया .सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण मामले में यह निर्देश है की आरक्षण 50% से अधिक नही होना चाहिए .58% आरक्षण को लेकर 2012 में हाई कोर्ट में एक याचिका डाला गया , जिसका फैसला २०२२ में हाई कोर्ट ने सुनते हुए 58% आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया .

सरकारी नौकरियां - 

Saturday, 29 October 2022

सरकारी नौकरी - गृह मंत्रालय में निकली बम्पर भर्ती

 बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर ,गृह मंत्रालय के अधीन आईबी में security assistant /executive and multi tasking staff की कुल 1600 से अधिक पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन निकाला गया है .

पद का नाम - सिक्यूरिटी असिस्टेंट /एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ 

पदों की संख्या - 1600+ (विज्ञापन देखें)

अधिकारिक वेबसाइटhttp://www.mha.gov.in/ & http://www.ncs.gov.in/

अधिकारिक अधिसूचना - 

यहाँ से डाउनलोड करें - डाउनलोड

महत्वपूर्ण तिथियाँ - 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 5 नवम्बर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 25 नवम्बर 2022

शैक्षणिक योग्यता - 10 वीं उत्तीर्ण 

आयु सीमा - 

सिक्यूरिटी असिस्टेंट /एग्जीक्यूटिव हेतु न्यूनतम 18 वर्ष  एवं अधिकतम 27 वर्ष 

मल्टी टास्किंग स्टाफ हेतु न्यूमतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष 

परीक्षा योजना - यह परीक्षा 3 चरणों में होगी .

✔पहली चरण में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछा जायेगा .

द्वितीय चरण में लिखित प्रकार के परीक्षा होगी 

तृतीय चरण में साक्षात्कार होगी .

Friday, 28 October 2022

सरकारी नौकरी : कांस्टेबल (GD) की कुल 24369 पदों की भर्ती

 लम्बे समय से इंतजार के बाद युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है . कुल 24369 कांस्टेबल पद हेतु की भर्ती हेतु कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आवेदन मंगवाया है .



यहाँ नीचे विज्ञापन की संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है , कृपया विज्ञापन की विस्तृत जानकारी भरकर ही आवेदन करें .

पद का नाम - कांस्टेबल (GD)

कुल पद संख्या - 24369

अधिकारिक वेबसाइटhttps://ssc.nic.in/

अधिकारिक विज्ञापनदेखें

महत्वपूर्ण तिथियाँ - 


विवरण  तिथियाँ 
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि  27 अक्टूबर 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि  30 नवम्बर 2022
ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि  1 दिसम्बर 2022
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि  जनवरी 2023

शैक्षणिक योग्यता - 10 वीं उत्तीर्ण 

आयु सीमा - 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम - 18 वर्ष एवं अधिकतम - 23 वर्ष .(आरक्षित वर्ग हेतु ST/SC हेतु 5 वर्ष की छुट ,OBC हेतु - 3 वर्ष की छुट , भूतपूर्व सैनिक हेतु - 3 वर्ष की छुट )

परीक्षा फीस - 100 रूपये मात्र .
अन्य सभी योग्यताए जानने हेतु अधिकारी विज्ञापन का अवलोकन करें - https://www.gkhindicg.in/p/download.html

Monday, 24 October 2022

बड़ी खबर : सर्व आदिवासी समाज ने राज्यउत्सव पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का किया बहिष्कार

छ्ग में हाई कोर्ट के फैसले के बाद वर्तमान में आरक्षण से संबंधित कोई कानून/रोस्टर प्रणाली लागू नहीं है । जिसके कारण वर्तमान में भर्ती /प्रवेश प्रक्रिया अटक गई है । सर्व आदिवासी समाज ने छ्ग सरकार से 32% आरक्षण की मांग कर रही है। इसके लिए उन्होंने 15 नवम्बर तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है । इसी कड़ी में वर्ष होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का बहिष्कार भी किया है ।


गुजरात चुनाव : एक तीसरे प्लेयर की जबदस्त एंट्री

गुजरात में 27 साल से बीजेपी की सरकार है .पिछले जितने भी चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की जबरदस्त टक्कर हुई है , किन्तु कांग्रेस पिछले 27 साल से सत्ता में नहीं आ पाई है । पिछली विधानसभा चुनाव 2017 की बात  करें तो बीजेपी को कुल वोटों का 49% वोट मिले थे ,वही दूसरी तरफ कांग्रेस को 41% वोट मिले थे । गुजरात के कुल 182 सीट में बीजेपी ने 99 सीट जीते थे जबकि कांग्रेस 77 सीट जीतकर दूसरे पर आई थी।



गुजरात चुनाव मोदी जी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 

गुजरात मोदी जी का गृह राज्य है । बीजेपी 27 साल से सत्ता पर काबिज है इसलिए थोड़ी से एंटी इनकंबेंसी भी हो सकती है। वही कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की इंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है । मोदी जी एवं उनके सहयोगी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है । करोड़ों की घोषणाएं एवं उदघाटन कर रहे है जिससे जनता को लुभाया जा सके ।

कांग्रेस गुपचुप तरीके से रणनीति बना रही है 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस का ग्रामीण इलाकों के वोटरों पर अच्छी पकड़ है ,हालाँकि बड़े नेता जमीन पर नजर नहीं आ रहे लेकिन वे ग्रामीण इलाकों में गुपचुप तरीके से रणनीति बना रहे है ।

क्या आम आदमी पार्टी चुनाव जीत सकती है 

आम आदमी पार्टी ने भी  दिल्ली और पंजाब चुनाव भारी बहुमत से जितने के बाद गुजरात चुनाव को टारगेट किया है। इस चुनाव में अच्छा करने के बाद पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल जायेगा । आम आदमी पार्टी ने शिक्षा ,स्वास्थ्य , बिजली , महगाई व् बेरोजगारी जैसी मुलभूत आवश्यकता को मुद्दा बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के आ जाने से बीजेपी के कुछ शहरी वोटर खिसक सकते है । साथ ही साथ उनके मुद्दे ग्रामीणों को लुभा रहे है।

चुनाव से संबंधित विचार नीचे begin बटन पर क्लिक करके दे सकते है -


बड़ी खबर : भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे , ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री

 हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने लेजी ट्रेस ने अपने वायदे पूरा करने में असमर्थता जताते हुए , अपने पद से त्याग पत्र दे दिया । वे 45 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर बनी रही । उनके त्यागपत्र के बाद दावेदारों में  भारतीय मूल के ऋषि सुनक आगे थे , अब खबर यह आ रही है कि ऋषि सुनक ही ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री होंगे ।



ऋषि सुनक भारतीय मूल एशियाई समुदाय के पहले प्रधानमंत्री होगें । उनका परिवार भारत विभाजन से पहले अफ्रीका फिर ब्रिटेन में जाकर बस गए । उनके पिता जी एक डॉक्टर व् माताजी एक केमिस्ट का दुकान चलाती है । ऋषि सुनक ने इनफ़ोसिस भारतीय सॉफ्टवेर कंपनी के संस्थापक नारायण मूर्ति की पुत्री से 2009 में विवाह किया । वर्तमान में ऋषि सुनक ब्रिटेन के 250 अमीरों में शामिल है ।

ऋषि सुनक ने 2015 में अपने राजनितिक करियर की शुरुआत की । वे पहली बार सांसद बने एवं वित्त मंत्री का पद सँभाला। वैसे ब्रिटेन में कई अश्वेत राजीनीति में आये और अपना नाम कमाया किन्तु ऋषि सुनक ही ऐसे शख्स है जो प्रधानमंत्री पद तक पहुच सके । 



सिनेमा : जशपुर जिले में रोजगार के नये अवसर

#jahar jindagi gihi# worlds first kudukh feature film # jashpur kudukh film# kudukh tribal film

 यदि हम निजी क्षेत्र में रोजगार की बात करें तो सिनेमा एक ऐसा क्षेत्र है जो सर्वाधिक लोगों को रोजगार देता है।  एक फिल्म बनाने में निर्माता, निर्देशक, स्क्रिप्ट राइटर , गायक , कैमरामैन , स्पॉट बॉय , कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर एवं अन्य सहयोगी लोगों की जरुरत होती है । एक फिल्म में लगभग 50-60 लोगों के एक साथ रोजगार मिलता है।



हाल ही में झंकार आर्ट्स ग्रुप के द्वारा न केवल जशपुर बल्कि विश्व का पहला कुँड़ुख़ बोली में फिल्म "जहर जिंदगी गहि" बनाया गया है । यह एक फीचर फिल्म है जिसे 15-20 लाख के बजट में बनाया गया है । फिल्म के ज्यादार एक्टर/एक्ट्रेस स्थानीय है ।

हालाँकि यह फिल्म कुँड़ुख़ बोली में बनाई है जिसका प्रमुख उद्देश्य स्थानीय कलाकार, भाषा व् बोली को विश्व स्तर में पहचान देना है और यह फिल्म अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल भी रही है । यह फिल्म न केवल राज्य , देश बल्कि अन्तर्राष्टीय स्तर पर भी खूब सराहा जा रहा है ।

जशपुर जिले में सिनेमा के क्या स्कोप है , कौन कौन समस्याएं है इस पर हमने  "जहर जिंदगी गहि" के डायरेक्टर/स्क्रिप्ट राइटर श्री एनुस कुजूर  से बातचीत की -

सवाल : फ़िल्में बनाने से लेकर अब तक प्रमुख समस्या क्या रही ??

जवाब : प्रमुख समस्या फिल्म को स्थानीय सिनेमा हाल में प्रदर्शित करना में कठिनाई होना बताया क्योंकि सिनेमा हाल ज्यादा मुनाफा देने वाले फिल्मों के लिए बुक होता है साथ ही साथ उन्होंने उन सिनेमा घरों को धन्यवाद दिया जहाँ पर फिल्म प्रदर्शित करने में सहयोग किया।

सवाल : फिल्म के सभी कलाकार ,स्थानीय थे ?

जवाब : मुख्य अभिनेता/अभिनेत्री को छोड़कर सभी स्थानीय थे।

सवाल : फिल्म के दृश्य कहाँ कहाँ फ़िल्माया गया है ??

जवाब : ज्यादार दृश्य जशपुर जिले के पत्थल गांव , कुनकुरी के मयाली एवं अंबिकापुर में फिल्माया गया है ।

सवाल : क्या  जहर जिंदगी गहि को सादरी में डब किया जायेगा ??

जवाब : फ़िलहाल कोई इरादा नहीं है , बाद में सोचा जा सकता है।

सवाल : आने वाली कुँड़ुख़ फिल्म ?

जवाब : आने वाली कुँड़ुख़ फिल्म - शांति नगर 

जशपुर जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है , यदि स्थानीय स्तर पर फ़िल्में बनती है तो , रोजगार के अवसर खुलेंगे, पर्यटक स्थलों को पहचान मिलेगी । फ़िल्में किसी क्षेत्र की भाषा बोली व् संस्कृति को बनाये रखने में अहम् भूमिका अदा करते है , अतः हम सभी का दायित्व है कि ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहित करें ।

आज ही पत्थल गांव के सिनेमा घर में यह फिल्म देख सकते है ।

फिल्म का टेलर देखें :







 

Top