ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts

Monday, 2 May 2022

करियर : UGC - NET 2022 का नोटिफिकेशन जारी

 यदि आप की सहायक प्राध्यापक (assistant professor) बनना चाहते है या स्नातकोत्तर के बाद रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते है तो आपको नेट की परीक्षा देनी होगी .यह साल में दो बार जून एवं दिसम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है .



यूजीसी ने नेट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है .इस एग्जाम से संबंधित महतवपूर्ण तिथियाँ नीचे दी जा रही है - 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 30 अप्रैल 2022

अंतिम तिथि - 20 मई 2022

त्रुटी सुधार की तिथि - 21 मई से 23 मई 2022 तक 

अधिकरिक वेबसाइटhttps://ugcnet.nta.nic.in/

परीक्षा तिथि - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा केंद्र - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा मोड - कंप्यूटर पर आधारित(CBT) परीक्षा होगी .

परीक्षा शुल्क - 

  • अनारक्षित वर्ग - 1100 रुपये 
  • सामान्य आर्थिक पिछड़ा एवं ओबीसी - 550 रूपये 
  • अन्य आरक्षित वर्ग हेतु - 275 रुपये 

Saturday, 30 April 2022

B.ed , D.el.ed, B.A.BEd एवं Bsc.bed कोर्स की प्रवेश परीक्षा हेतु छग व्यापम ने नोटिफिकेशन जारी किया

 वे सभी युवा जो शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है. शिक्षक बनने के लिए B.Ed एवं D.Ed कोर्स करना जरूरी होता है. इस कोर्स में शामिल होने के लिए व्यापम के द्वारा एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.



महत्वपूर्ण तिथियां- 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 27 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 मई 2022

परीक्षा की तिथि - 12 जून 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइटhttps://vyapam.cgstate.gov.in/node/643

कौन इन कोर्स में शामिल हो सकता है-

  • 50% अंको के साथ12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी डीएड के कोर्स में शामिल हो सकता है( आरक्षित वर्ग हेतु 45%अंक)
  • 50% अंको के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी B.Ed के कोर्स में शामिल हो सकता है।( आरक्षित वर्ग हेतु 45%अंक)
 बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश लेने हेतु महत्वपूर्ण तिथियां- 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 29 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 26 मई 2022
परीक्षा की तिथि - 19 जून 2022
आधिकारिक वेबसाइट लिंक-https://vyapam.cgstate.gov.in/node/644

कौन इस कोर्स में शामिल हो सकता है-
  • यह 4 वर्षीय स्नातक के साथ B.Ed कोर्स है।
  • 50% अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अपने चयनित संकाय के अनुसार कोर्स में शामिल हो सकता है।
नोट :- 
उपरोक्त संबंधित कोर्स के लिए विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।

Thursday, 28 April 2022

शिक्षा: जिले के संकल्प शिक्षण संस्थान में नवीन प्रवेश हेतु परीक्षा उपरांत मेरिट एवं स्क्रीनिंग के लिए सूची जारी

 संकल्प शिक्षण संस्थान जसपुर एवं कुनकुरी में नवीन प्रवेश हेतु परीक्षा ली गई थी जिसकी परीक्षा उपरांत मेरिट सूची जारी कर दी गई है।



मेरिट सूची देखें (बालक) -https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/04/2022042833.pdf

मेरिट सूची देखें (बालिका)-https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/04/2022042893.pdf

स्क्रीनिंग लिस्ट देखें-https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/04/2022042870.pdf

विभागीय वेबसाइट -https://jashpur.nic.in/notice/संकल्प-शिक्षण-संस्थान-जश-10/

इस मेरिट सूची में से छात्र-छात्राओं का चयन कर स्क्रीनिंग के लिए बुलाया गया है। अलग-अलग विकासखंड के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित किया गया है ।स्क्रीनिंग के लिए चयनित छात्र छात्राएं नीचे दिए तिथि के अनुसार काउंसलिंग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं - 

पत्थलगांव- 5 मई 2022

बगीचा एवं कुनकुरी- 6 मई 2022

फरसाबहार एवं कांसाबेल -7 मई 2022

मनोरा, दुलदुला एवं जशपुर -8 मई 2022

काउंसलिंग का स्थान -संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर

काउंसलिंग का समय- सुबह 10:00 बजे

आवश्यक दस्तावेज-

  1. राशन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
उपरोक्त सभी दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्र के साथ साथ 1-1 फोटो कॉपी भी लेकर जाएं।

Monday, 28 March 2022

12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव.

 हाल ही में 12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं. अब इन विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए सभी को एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जिसे common university entrance test(CUET) नाम दिया गया है.



यह परीक्षा हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कराया जाएगा , जिसे कंप्यूटर पर दिया जाएगा. इससे पहले अलग-अलग केंद्र विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा देना होता था किंतु अब सभी केंद्र विश्वविद्यालयों के लिए एक ही परीक्षा देना होगा.

यह प्रवेश परीक्षा केवल केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए लागू हुआ है. राज्य की विश्वविद्यालय एवं निजी विश्वविद्यालयों पर यह लागू नहीं है. कोई राज्य या निजी  विश्वविद्यालय चाहे तो इस प्रवेश प्रक्रिया को अपना सकता है।

सत्र 22-23 हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा से जुड़ी 

महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित है- 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 2 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि -30 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइटhttps://cuet.samarth.ac.in

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें -https://nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20220327205829.pdf


बड़ी खबर :- छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज की परीक्षा हेतु दिशा निर्देश जारी किया

पिछले आठ-दस दिनों से कॉलेज की परीक्षा के संबंध में काफी चर्चा में रहा. कुछ विश्वविद्यालय ने ऑफलाइन मोड पर परीक्षा हेतु समय सारणी भी जारी कर दिया, जिसका विद्यार्थियों ने जमकर विरोध किया और अब यह साफ हो गया है कि कॉलेज की परीक्षा ऑनलाइन /ब्लेंडेड मोड पर ही होगी जिसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं|



उच्च शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश में इस बात का हवाला दिया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कोविड-19 के दौरान अध्ययन अध्यापन एवं परीक्षा पद्धति हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया था. उसी दिशा निर्देश का पालन करते हुए सत्र 21- 22 में कॉलेज की परीक्षा ऑनलाइन/ब्लेंडेड मोड़ पर होगी.


Saturday, 26 March 2022

कॉलेज की ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा के लिए घमासान, छात्र परेशान

 कॉलेज के सत्र 21- 22 की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन इस पर असमंजस बना हुआ है, हालांकि कुछ यूनिवर्सिटी जैसे पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी ने ऑफलाइन परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिससे यह लगता है कि अन्य सभी यूनिवर्सिटीज भी ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी में है ।



यूनिवर्सिटीज के द्वारा ऑफलाइन परीक्षा का कई छात्र विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि पूरे साल भर कुछ पाठ्यक्रम ऑफलाइन और कुछ ऑनलाइन में पूर्ण हुई है इसलिए परीक्षा ऑनलाइन कराना है ज्यादा उचित होगा। विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।

दूसरी ओर कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो ऑफलाइन परीक्षा के समर्थन में खड़े  हैं। ऑनलाइन परीक्षा से मेधावी छात्रों को नुकसान होता है।

QuizCreator

कांग्रेस की राष्ट्रीय छात्र संघ ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा कराने हेतु निवेदन किया है।

आने वाले चार-पांच दिनों में यह पता चल जाएगा कि कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन किंतु आप सभी क तैयारी में जुट जाएं चाहे परीक्षा ऑनलाइन हो या ऑफलाइन मोड पर।

 




Friday, 25 March 2022

शिक्षा : सत्र 22-23 हेतु जशपुर /कुनकुरी संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में नवीन प्रवेश

 जशपुर जिले के खनिज न्यास निधि द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान में सत्र 22 -23 हेतु आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी 9वी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 5 मार्च 22

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल 22

परीक्षा की तिथि - 13 अप्रैल 22 

प्रवेश हेतु आवेदन कि फॉर्मेट यहां से डाउनलोड करें - https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/03/2022031186.pdf

आवेदन जमा कहां करें??

नवीन प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप में भरकर उसे अपने विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में या सीधे संकल्प शिक्षण संस्थान में जाकर जमा कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा एवं काउंसलिंग के प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हम आपको बता दें कि संकल्प शिक्षण संस्थान एक सरकारी आवासीय विद्यालय है, जहां पर 9वीं से लेकर 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है ।संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करवाया जाता है।


Thursday, 24 March 2022

शिक्षा : गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए शासन की योजना के तहत प्राइवेट स्कूल में निशुल्क शिक्षा हेतु आवेदन प्रारंभ हो गया है

 शिक्षा के अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूल में गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों के लिए 25% से आरक्षित होता है। जिसमें शासन की योजना के तहत किसी भी प्रकार का शुल्क देना नहीं पड़ता है।



यदि आप अनुसूचित जाति जनजाति एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आते हैं ,तो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट :- https://eduportal.cg.nic.in/RTE/

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 22 मार्च 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 15 मई 2022

आवेदन करने के लिए प्रमुख दस्तावेज

1. यदि आप अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग में आते हैं तो जाति प्रमाण पत्र।

2. पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के लिए गरीबी रेखा का कार्ड

3. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

4. बच्चे एवं अभिभावक का आधार कार्ड

 

Top