ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES

Saturday, 26 March 2022

कॉलेज की ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा के लिए घमासान, छात्र परेशान

 कॉलेज के सत्र 21- 22 की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन इस पर असमंजस बना हुआ है, हालांकि कुछ यूनिवर्सिटी जैसे पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी ने ऑफलाइन परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिससे यह लगता है कि अन्य सभी यूनिवर्सिटीज भी ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी में है ।



यूनिवर्सिटीज के द्वारा ऑफलाइन परीक्षा का कई छात्र विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि पूरे साल भर कुछ पाठ्यक्रम ऑफलाइन और कुछ ऑनलाइन में पूर्ण हुई है इसलिए परीक्षा ऑनलाइन कराना है ज्यादा उचित होगा। विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।

दूसरी ओर कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो ऑफलाइन परीक्षा के समर्थन में खड़े  हैं। ऑनलाइन परीक्षा से मेधावी छात्रों को नुकसान होता है।

QuizCreator

कांग्रेस की राष्ट्रीय छात्र संघ ने ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा कराने हेतु निवेदन किया है।

आने वाले चार-पांच दिनों में यह पता चल जाएगा कि कॉलेज की परीक्षाएं ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन किंतु आप सभी क तैयारी में जुट जाएं चाहे परीक्षा ऑनलाइन हो या ऑफलाइन मोड पर।

 




Post a Comment

 

Top