ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES
Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय. Show all posts

Monday, 24 October 2022

गुजरात चुनाव : एक तीसरे प्लेयर की जबदस्त एंट्री

गुजरात में 27 साल से बीजेपी की सरकार है .पिछले जितने भी चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की जबरदस्त टक्कर हुई है , किन्तु कांग्रेस पिछले 27 साल से सत्ता में नहीं आ पाई है । पिछली विधानसभा चुनाव 2017 की बात  करें तो बीजेपी को कुल वोटों का 49% वोट मिले थे ,वही दूसरी तरफ कांग्रेस को 41% वोट मिले थे । गुजरात के कुल 182 सीट में बीजेपी ने 99 सीट जीते थे जबकि कांग्रेस 77 सीट जीतकर दूसरे पर आई थी।



गुजरात चुनाव मोदी जी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 

गुजरात मोदी जी का गृह राज्य है । बीजेपी 27 साल से सत्ता पर काबिज है इसलिए थोड़ी से एंटी इनकंबेंसी भी हो सकती है। वही कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की इंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है । मोदी जी एवं उनके सहयोगी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है । करोड़ों की घोषणाएं एवं उदघाटन कर रहे है जिससे जनता को लुभाया जा सके ।

कांग्रेस गुपचुप तरीके से रणनीति बना रही है 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस का ग्रामीण इलाकों के वोटरों पर अच्छी पकड़ है ,हालाँकि बड़े नेता जमीन पर नजर नहीं आ रहे लेकिन वे ग्रामीण इलाकों में गुपचुप तरीके से रणनीति बना रहे है ।

क्या आम आदमी पार्टी चुनाव जीत सकती है 

आम आदमी पार्टी ने भी  दिल्ली और पंजाब चुनाव भारी बहुमत से जितने के बाद गुजरात चुनाव को टारगेट किया है। इस चुनाव में अच्छा करने के बाद पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल जायेगा । आम आदमी पार्टी ने शिक्षा ,स्वास्थ्य , बिजली , महगाई व् बेरोजगारी जैसी मुलभूत आवश्यकता को मुद्दा बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के आ जाने से बीजेपी के कुछ शहरी वोटर खिसक सकते है । साथ ही साथ उनके मुद्दे ग्रामीणों को लुभा रहे है।

चुनाव से संबंधित विचार नीचे begin बटन पर क्लिक करके दे सकते है -


Saturday, 15 October 2022

रिपोर्ट : वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022

हाल ही में किसी विभिन्न देशों  में कितनी भुखमरी है , इससे संबंधित एक रिपोर्ट जारी किया गया है .यह रिपोर्ट अमेरिका की संस्था International Food Policy Research Institute एवं जर्मन की welthungerlife के द्वारा सयुंक्त  रूप से जारी किया जाता है .



२०२२ के जारी रिपोर्ट में कुल 121 देशों में भारत 107 वें स्थान पर  है ,पिछले साल भारत 101 वें स्थान पर था . इसका मतलब यह है की भारत में गरीबी एवं भुखमरी बढ़ रही है .इस वर्ष के रिपोर्ट के अनुसार भारत अपने पडोसी देशों से भी इस रैंकिंग में पिछड़ गया है . भारत का वैश्विक भुखमरी सूचकांक स्कोर 29.1 है जो की बेहद गंभीर श्रेणी के अंतर्गत आता है .



क्या है वैश्विक भुखमरी सूचकांक ??

वैश्विक भुखमरी सूचकांक वैश्विक स्तर पर भुखमरी को व्यापक रूप से मापने एवं उस पर नजर रखने का एक जरिया है .जो प्रतिवर्ष अक्टूबर के महीने में जारी किया जाता है.

जीएचआई का स्कोर ख़ासकर के चार संकेतकों के मूल्यों पर मापा जाता है जिनमें कुपोषण, शिशुओं में भयंकर कुपोषण, बच्चों के विकास में रुकावट और बाल मृत्यु दर है.


Friday, 22 July 2022

भारत के अब तक के राष्ट्रपति , कार्यकाल एवं उससे जुड़े प्रमुख तथ्य

 भारत के अब तक राष्ट्रपति :-




क्र.  नाम  कार्य काल  रोचक तथ्य 
01. डॉ राजेंद्र प्रसाद  1952-57,1957-62 संविधान सभा के अध्यक्ष 
02. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन  1962-1967 पहले उप राष्ट्रपति थे 
03. डॉ जाकिर हुसैन  1967-69 इनकी कार्य काल के दौरान मृत्यु 
04. वी वी गिरी(कार्यवाहक )  मई 1969- जुलाई 1969 उप राष्ट्रपति 
05. एम हिदायतुल्ला (कार्यवाहक ) जुलाई 1969-अगस्त 1969 मुख्य न्यायधीश 
06. वी वी गिरी  1969-74 स्वन्त्र उम्मीदवार के रूप में जीत 
07. फखरुद्दीन अली अहमद  1974-77 कार्यकाल में मृत्यु 
08. वी डी जत्ती (कार्यवाहक ) फ़रवरी 1977- जुलाई 1977 उप राष्ट्रपति 
09. नीलम संजीव रेड्डी  1977-82 निर्विरोध निर्वाचित 
10. एम हिदायतुल्ला (कार्यवाहक ) 6 अक्टूबर 1982- 31 अक्टूबर 1982 उप राष्ट्रपति 
11. ज्ञानी जेल सिंह  1982-87 प्रथम सिख राष्ट्रपति 
12. रामास्वामी वेंकट रमण  1987-92 उप राष्ट्रपति 
13. डॉ शंकर दयाल शर्मा  1992-97 उप राष्ट्रपति , चार प्रधान मंत्रियों के साथ काम 
14. डॉ के आर नारायणन  1997-2002 प्रथम दलित 
15. डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम  2002-2007 वैज्ञानिक , मिशाइल मैन
16. श्रीमती प्रतिभा पाटिल  2007-2012 प्रथम महिला राष्ट्रपति 
17. प्रणव मुखर्जी  2012-2017 केन्द्रीय मंत्री 
18. रामनाथ कोविंद  2017-2022 दलित 
19. द्रौपदी मुर्मू  जुलाई २०२२ से - अब तक  प्रथम आदिवासी 

अन्य प्रमुख तथ्य -
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद दो कार्यकाल पूर्ण करने वाले एक मात्र राष्ट्रपति 
  • नीलम संजीव रेड्डी एक मात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति 
  • एम हिदायतुल्ला एक मात्र ऐसे राष्ट्रपति जो मुख्य न्यायधीश थे .

Thursday, 21 July 2022

बड़ी खबर: नव निर्वाचित महामहिम द्रोपदी मुर्मू के बारे में, जो आप नहीं जानते।

कल यानी 21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया जिसमें एनडीए की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू ने भारी मतों से जीत हासिल की द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला एवं प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति बन गई ,जो इस संवैधानिक पद तक पहुंची। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कुछ प्रमुख बातें निम्नलिखित है-



  • महामहिम द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था ।
  • उनके राजनीतिक करियर का प्रारंभ1997 में  नगर पंचायत के पार्षद चुनाव से हुआ ।
  • वे रायरंगपुर सीट से 2000 व् 2009 में दो बार विधायक चुनी गई ।
  • 2015 से 2021 तक झारखण्ड का राज्यपाल के तौर पर कार्य किया ।
  • वर्तमान में देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनी।

Thursday, 5 May 2022

बड़ी भर्ती : कुल 1253 पदों की भर्ती , 10 वीं उत्तीर्ण युवाओ के लिए सुनहरा अवसर

सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है .  डाक विभाग के छग सर्किल में कुल 1253 डाक सेवक के रिक्त पदों हेतु भर्ती निकाली गई है .नीचे विज्ञापन की संक्षिप्त जानकरी दी जा रही है .



पद का नाम - ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

कुल रिक्त पद - 1253

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 2 मई २०२२

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 5 जून २०२२ 

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट लिंक - https://indiapostgdsonline.gov.in/

अधिकारिक विज्ञापन देखेंhttps://indiapostgdsonline.cept.gov.in/Notifications/Model_Notification.pdf

सर्किल वाइज अधिसूचना देखें  -https://indiapostgdsonline.cept.gov.in/Post_Consolidation.aspx


शैक्षणिक योग्यता - 10 वीं उत्तीर्ण 

आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष 

चयन प्रक्रिया - मेरिट के आधार पर (10 वीं के प्राप्तांक )


Monday, 2 May 2022

करियर : UGC - NET 2022 का नोटिफिकेशन जारी

 यदि आप की सहायक प्राध्यापक (assistant professor) बनना चाहते है या स्नातकोत्तर के बाद रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते है तो आपको नेट की परीक्षा देनी होगी .यह साल में दो बार जून एवं दिसम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है .



यूजीसी ने नेट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है .इस एग्जाम से संबंधित महतवपूर्ण तिथियाँ नीचे दी जा रही है - 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 30 अप्रैल 2022

अंतिम तिथि - 20 मई 2022

त्रुटी सुधार की तिथि - 21 मई से 23 मई 2022 तक 

अधिकरिक वेबसाइटhttps://ugcnet.nta.nic.in/

परीक्षा तिथि - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा केंद्र - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा मोड - कंप्यूटर पर आधारित(CBT) परीक्षा होगी .

परीक्षा शुल्क - 

  • अनारक्षित वर्ग - 1100 रुपये 
  • सामान्य आर्थिक पिछड़ा एवं ओबीसी - 550 रूपये 
  • अन्य आरक्षित वर्ग हेतु - 275 रुपये 

Thursday, 7 April 2022

नौकरी :कब आएगी सेना में भर्ती, युवाओं में फूटा गुस्सा | दिल्ली के जंतर मंतर में धरना

 आपको बता दें कि पिछले दो-तीन साल से सेना में भर्ती नहीं निकली या कुछ भर्ती अटकी पड़ी है जिसकी वजह से युवाओं में काफी गुस्सा एवं रोष है.



केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से सेना भर्ती रुकी हुई है क्योंकि इस भर्ती में लाखों युवा शामिल होते हैं जिससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है.



बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं ,उनका कहना है कि पिछले दो-तीन सालों में भर्ती नहीं निकाले जाने के कारण वह सभी सेना भर्ती की आयु सीमा से बाहर हो जा रहे हैं. उनकी मुख्य मांगे निम्न है-

  1. जल्द से जल्द सेना भर्ती निकाली जाए.
  2. पहले से अटकी पड़ी भर्ती का प्रोसेस में तेजी लाई जाये।
  3. अधिकतम आयु सीमा में 2 या 3 साल का छूट दी जाए।
  4. आगामी भर्ती हेतु वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।
ग्रामीण भारत की अधिकतर नौजवान सेना में भर्ती के लिए तैयारी करते हैं उनमें देश के लिए प्रेम एवं अपनी  न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण युवा शारीरिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं । अन्य भर्तियों में शारीरिक मापदंड का कोई महत्व नहीं होता है और उनकी लिखित परीक्षा ज्यादा कठिन होता है, जिसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के लिए सेना में भर्ती होना आसान लगता है।

Monday, 28 March 2022

12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव.

 हाल ही में 12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं. अब इन विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए सभी को एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जिसे common university entrance test(CUET) नाम दिया गया है.



यह परीक्षा हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कराया जाएगा , जिसे कंप्यूटर पर दिया जाएगा. इससे पहले अलग-अलग केंद्र विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा देना होता था किंतु अब सभी केंद्र विश्वविद्यालयों के लिए एक ही परीक्षा देना होगा.

यह प्रवेश परीक्षा केवल केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए लागू हुआ है. राज्य की विश्वविद्यालय एवं निजी विश्वविद्यालयों पर यह लागू नहीं है. कोई राज्य या निजी  विश्वविद्यालय चाहे तो इस प्रवेश प्रक्रिया को अपना सकता है।

सत्र 22-23 हेतु नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस परीक्षा से जुड़ी 

महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित है- 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 2 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि -30 अप्रैल 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइटhttps://cuet.samarth.ac.in

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें -https://nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20220327205829.pdf


Wednesday, 23 March 2022

क्या सच में नई शिक्षा नीति के अनुसार 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होगी , क्या है सच्चाई ???

 हाल में सोशल मीडिया में तेजी के एक मेसेज वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया गया है की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होगी .लोग इस सही  तथ्य के बिना जानकारी के धड़ल्ले से वायरल किये जा रहे है .



नई शिक्षा नीति 2020 यहाँ से डाउनलोड करें -https://drive.google.com/file/d/1VNJu0c07iZ74fmaMwF_rOjzY_gYRDS0J/view?usp=sharing

हम आपको यह बता दें की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होने के बात गलत है .इस फेक मेसेज का खंडन भारत सरकार की प्रेस व्यूरो ने इसका खंडन किया है .उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये किया है की वायरल मेसेज की सत्यता क्या है .

आप सभी एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर कोई भी मेसेज वायरल करने से पहले तथ्यों को जाँच परख लें ताकि आपके द्वारा कोई गलत जानकारी तो साझा नही किया जा रहा है .

 

Top