ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES

Thursday, 7 April 2022

नौकरी :कब आएगी सेना में भर्ती, युवाओं में फूटा गुस्सा | दिल्ली के जंतर मंतर में धरना

 आपको बता दें कि पिछले दो-तीन साल से सेना में भर्ती नहीं निकली या कुछ भर्ती अटकी पड़ी है जिसकी वजह से युवाओं में काफी गुस्सा एवं रोष है.



केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से सेना भर्ती रुकी हुई है क्योंकि इस भर्ती में लाखों युवा शामिल होते हैं जिससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है.



बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं ,उनका कहना है कि पिछले दो-तीन सालों में भर्ती नहीं निकाले जाने के कारण वह सभी सेना भर्ती की आयु सीमा से बाहर हो जा रहे हैं. उनकी मुख्य मांगे निम्न है-

  1. जल्द से जल्द सेना भर्ती निकाली जाए.
  2. पहले से अटकी पड़ी भर्ती का प्रोसेस में तेजी लाई जाये।
  3. अधिकतम आयु सीमा में 2 या 3 साल का छूट दी जाए।
  4. आगामी भर्ती हेतु वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।
ग्रामीण भारत की अधिकतर नौजवान सेना में भर्ती के लिए तैयारी करते हैं उनमें देश के लिए प्रेम एवं अपनी  न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण युवा शारीरिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं । अन्य भर्तियों में शारीरिक मापदंड का कोई महत्व नहीं होता है और उनकी लिखित परीक्षा ज्यादा कठिन होता है, जिसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के लिए सेना में भर्ती होना आसान लगता है।

Post a Comment

 

Top