ads

Responsive Advertisement
LATEST UPDATES
Showing posts with label कैरियर. Show all posts
Showing posts with label कैरियर. Show all posts

Thursday, 13 October 2022

अंतर्राष्ट्रीय खबर : नोबेल पुरस्कार 2022 की पूरी सूची

 नोबेल पुरस्कार 2022 :-

यह एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है .जो किसी भी देश के नागरिक को चिकित्सा , भौतिकी ,रसायन , अर्थशास्त्र ,साहित्य एवं शांति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए प्रत्येक साल दिया जाता है .



इसकी स्थपना अल्ब्रेड नोबेल ने 1900 ई में  की थी .उन्होंने डायनामाइट विस्फोटक पदार्थ की खोज एवं  .इसके अलावा 300 से अधिक चीजों का खोज करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था .प्रारंभ में केवल कुल 05 क्षेत्र - चिकित्सा , भौतिकी ,रसायन , साहित्य एवं शांति के क्षेत्र में  योगदान के लिए दिया जाता था किन्तु 1968 ई से अर्थशास्त्र को भी शामिल किया गया . अब कुल मिलाकर 06 क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है .

वर्ष 2022 में नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले  व्यक्तियों की घोषणा हो चुकी है इन्हें 10 दिसम्बर 2022 को सम्मानित किया जायेगा .कुल 06 विभिन्न क्षेत्र में पाने वालों का नाम निम्नलिखित है - 



क्षेत्र  विजेता  योगदान 
चिकित्सा  स्वान्ते पेबो(स्वीडन ) जीनोम क्षेत्र में शोध के लिए 
साहित्य  एनी एरनोक्स((फ़्रांस ) व्यवस्थाओं एवं सामूहिक प्रतिबंधो को उजागर करने हेतु 
भौतिकी  जॉन ऍफ़ क्लोजर (अमेरिका ),एलेन एस्पेक्ट(फ़्रांस ),एंटोन जिलिंगर (आस्ट्रिया ) क्वांटम यांत्रिकी में फोटानों के साथ प्रयोग के लिए .
रसायन  केरोलिन आर बर्टोजी(अमेरिका),मोर्टन मेल्डल(डेनमार्क),के . बैरी शोफलेस(अमेरिका) अणुओं के टूटने पर(क्लिक रसायन विज्ञानं) किये गए कार्य के लिए 
अर्थशास्त्र  बेन एस बनार्के,डगलस डब्लू ,फिलिंपेच डायविंग  (अमेरिका) बैंकों और उनके वित्तीय संकट पर कार्य के लिए 
शांति  एलेस बियालियात्सकी (बेलारूस मानवाधिकारी अधिक्वाकता ),रुसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल , युक्रेन मानवाधिकार संगठन सेण्टर फॉर सिविल लिबर्टीज  मानवाधिकार जुड़े मुद्दों के लिए 

भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता -
  • रविन्द्र नाथ टैगोर  को सन 1913 में साहित्य के क्षेत्र में 
  • सी वी रमण को सन १९३० में भौतिकी के क्षेत्र में 
  • मदर टेरेसा को सन 1979 में शांति के क्षेत्र में 
  • अमर्त्य सेन सन 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 
  • कैलाश सत्यार्थी 2014 में शांति के क्षेत्र में 
  • हरगोविंद खुराना (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक ) सन 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में 
  • सुब्रमण्यम चंद्रशेखर (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक ) सन 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में 
  • वेंकी रामाकृष्णन  (भारतीय मूल के ब्रिटिश  नागरिक ) सन २००९ रसायन के क्षेत्र में 
  • अभिजित बनर्जी (भारतीय मूल के अमेरिकन नागरिक )  सन 2019 अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 

Wednesday, 28 September 2022

करियर : नीट , जेईई, एनडीए , क्लेट एवं पीएटी परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क कोचिंग I आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2022

 राज्य सरकार आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा ST,SC,OBC, एवं EWS के 12 वीं उत्तीर्ण युवाओं को NEET(मेडिकल), JEE(इंजीनियरिंग ), NDA(सैन्य रक्षा ) ,CLAT(कानून ) एवं PAT(कृषि )प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग कराई जाती है .



ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 22 सितम्बर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट लिंक https://hmstribal.cg.nic.in/YCNY/InstructionPage.aspx

अधिकारिक विज्ञापन देखें - 

http://tribal.cg.gov.in/sites/default/files/student-advertisment.pdf

शैक्षणिक योग्यता - 

 





चयन प्रक्रिया - 



Monday, 2 May 2022

करियर : UGC - NET 2022 का नोटिफिकेशन जारी

 यदि आप की सहायक प्राध्यापक (assistant professor) बनना चाहते है या स्नातकोत्तर के बाद रिसर्च के क्षेत्र में जाना चाहते है तो आपको नेट की परीक्षा देनी होगी .यह साल में दो बार जून एवं दिसम्बर के महीने में आयोजित किया जाता है .



यूजीसी ने नेट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है .इस एग्जाम से संबंधित महतवपूर्ण तिथियाँ नीचे दी जा रही है - 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 30 अप्रैल 2022

अंतिम तिथि - 20 मई 2022

त्रुटी सुधार की तिथि - 21 मई से 23 मई 2022 तक 

अधिकरिक वेबसाइटhttps://ugcnet.nta.nic.in/

परीक्षा तिथि - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा केंद्र - अभी घोषित नही किया गया है .

परीक्षा मोड - कंप्यूटर पर आधारित(CBT) परीक्षा होगी .

परीक्षा शुल्क - 

  • अनारक्षित वर्ग - 1100 रुपये 
  • सामान्य आर्थिक पिछड़ा एवं ओबीसी - 550 रूपये 
  • अन्य आरक्षित वर्ग हेतु - 275 रुपये 

Saturday, 30 April 2022

B.ed , D.el.ed, B.A.BEd एवं Bsc.bed कोर्स की प्रवेश परीक्षा हेतु छग व्यापम ने नोटिफिकेशन जारी किया

 वे सभी युवा जो शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है. शिक्षक बनने के लिए B.Ed एवं D.Ed कोर्स करना जरूरी होता है. इस कोर्स में शामिल होने के लिए व्यापम के द्वारा एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.



महत्वपूर्ण तिथियां- 

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 27 अप्रैल 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 22 मई 2022

परीक्षा की तिथि - 12 जून 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइटhttps://vyapam.cgstate.gov.in/node/643

कौन इन कोर्स में शामिल हो सकता है-

  • 50% अंको के साथ12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी डीएड के कोर्स में शामिल हो सकता है( आरक्षित वर्ग हेतु 45%अंक)
  • 50% अंको के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थी B.Ed के कोर्स में शामिल हो सकता है।( आरक्षित वर्ग हेतु 45%अंक)
 बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश लेने हेतु महत्वपूर्ण तिथियां- 

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 29 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 26 मई 2022
परीक्षा की तिथि - 19 जून 2022
आधिकारिक वेबसाइट लिंक-https://vyapam.cgstate.gov.in/node/644

कौन इस कोर्स में शामिल हो सकता है-
  • यह 4 वर्षीय स्नातक के साथ B.Ed कोर्स है।
  • 50% अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अपने चयनित संकाय के अनुसार कोर्स में शामिल हो सकता है।
नोट :- 
उपरोक्त संबंधित कोर्स के लिए विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन का अवलोकन करें।

Thursday, 7 April 2022

नौकरी :कब आएगी सेना में भर्ती, युवाओं में फूटा गुस्सा | दिल्ली के जंतर मंतर में धरना

 आपको बता दें कि पिछले दो-तीन साल से सेना में भर्ती नहीं निकली या कुछ भर्ती अटकी पड़ी है जिसकी वजह से युवाओं में काफी गुस्सा एवं रोष है.



केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमण की वजह से सेना भर्ती रुकी हुई है क्योंकि इस भर्ती में लाखों युवा शामिल होते हैं जिससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है.



बेरोजगार युवा जो सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं ,उनका कहना है कि पिछले दो-तीन सालों में भर्ती नहीं निकाले जाने के कारण वह सभी सेना भर्ती की आयु सीमा से बाहर हो जा रहे हैं. उनकी मुख्य मांगे निम्न है-

  1. जल्द से जल्द सेना भर्ती निकाली जाए.
  2. पहले से अटकी पड़ी भर्ती का प्रोसेस में तेजी लाई जाये।
  3. अधिकतम आयु सीमा में 2 या 3 साल का छूट दी जाए।
  4. आगामी भर्ती हेतु वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए।
ग्रामीण भारत की अधिकतर नौजवान सेना में भर्ती के लिए तैयारी करते हैं उनमें देश के लिए प्रेम एवं अपनी  न्यौछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं।
ग्रामीण युवा शारीरिक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं । अन्य भर्तियों में शारीरिक मापदंड का कोई महत्व नहीं होता है और उनकी लिखित परीक्षा ज्यादा कठिन होता है, जिसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के लिए सेना में भर्ती होना आसान लगता है।

Tuesday, 5 April 2022

बड़ी खबर - अब कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में भी कोई शुल्क नहीं लगेगा ।

 वित्तीय वर्ष 22- 23 हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पीएसी एवं व्यापमं की परीक्षाओं के लिए बजट में शुल्क माफी का प्रावधान किया गया था अब इसका दायरा बढ़ाकर विशेष कनिष्ठ चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए भी कर दिया गया है.



कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए भी किसी प्रकार का शुल्क अभ्यर्थियों को देना नहीं पड़ेगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ट्विटर के माध्यम से किया है।



यह फैसला बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरा है ,जो भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते रहते हैं और पैसे की कमी के कारण कई परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते।


Friday, 25 March 2022

शिक्षा : सत्र 22-23 हेतु जशपुर /कुनकुरी संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में नवीन प्रवेश

 जशपुर जिले के खनिज न्यास निधि द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान में सत्र 22 -23 हेतु आठवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी 9वी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।



आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 5 मार्च 22

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल 22

परीक्षा की तिथि - 13 अप्रैल 22 

प्रवेश हेतु आवेदन कि फॉर्मेट यहां से डाउनलोड करें - https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/03/2022031186.pdf

आवेदन जमा कहां करें??

नवीन प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप में भरकर उसे अपने विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में या सीधे संकल्प शिक्षण संस्थान में जाकर जमा कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा एवं काउंसलिंग के प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। 13 अप्रैल 2022 को एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हम आपको बता दें कि संकल्प शिक्षण संस्थान एक सरकारी आवासीय विद्यालय है, जहां पर 9वीं से लेकर 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है ।संस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी करवाया जाता है।


Thursday, 24 March 2022

नौकरी : जशपुर जिले के बेरोजगारों युवाओं के लिए खुशखबरी

जशपुर जिले के बेरोजगार स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी खबर है की बहुत ही जल्द तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन निकाला जाएगा जिसमें जिले के स्थानीय ही आवेदन कर सकते हैं।



तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पद

1.सहायक ग्रेड 3

2.स्टेनो ग्राफर

3.स्टेनो टाइपिस्ट

4.वाहन चालक 

भर्ती विज्ञापन , आवेदन एवं फीस - 

इस भर्ती हेतु संभागीय स्तरीय 'विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड' का गठन किया जा चुका है । भर्ती विज्ञापन, आवेदन एवं फीस बोर्ड वेबसाइट के माध्यम  से स्वीकार किए जाएंगे ,जिसके लिए जल्द ही वेबसाइट लांच किया जायेगा ।


आधिकारिक परीक्षा निर्देश देखें -

https://cdn.s3waas.gov.in/s385fc37b18c57097425b52fc7afbb6969/uploads/2022/03/2022032394.pdf

चयन प्रक्रिया -

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा , जिसमे 100 ऑब्केक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे । निम्न विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे - 




बड़ी खबर - महिला पर्यवेक्षक भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी , जानें किसने टॉप किया ।

 जैसा की आप सभी लोगों को पता है कि महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक पद हेतु 202 पदों की परिसीमन एवं खुली भर्ती निकाली गई थी जिसकी छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा 23 जनवरी 2022 को ली गई थी ।



पर्यवेक्षक भर्ती की अंतिम उत्तर एवं अंतिम परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा 24 मार्च 2022 को जारी कर दिया गया है जिसे जिसे व्यापम की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

परिसीमन भर्ती के परीक्षा परिणाम देखने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें - https://cgvyapam.cgstate.gov.in/Vyapam_results_app/mbsps21_input.jsp

खुली भर्ती के परीक्षा परिणाम देखने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें - https://cgvyapam.cgstate.gov.in/Vyapam_results_app/mbsks21_input.jsp

अब यदि टॉप की बात करें तो पर्यवेक्षक परिसीमन भर्ती में सुषमा दुबे ने 151.020 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

वहीं यदि खुली भर्ती की बात करें तो अंजली सोनी ने 156.7 42 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

परिसीमन भर्ती के टॉप 10 लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें - https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2022-03/top10-parisimit.pdf

खुली भर्ती के टॉप टेन लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://vyapam.cgstate.gov.in/sites/default/files/2022-03/top10-khuli.pdf

व्यापम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं -https://vyapam.cgstate.gov.in

Wednesday, 23 March 2022

क्या सच में नई शिक्षा नीति के अनुसार 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होगी , क्या है सच्चाई ???

 हाल में सोशल मीडिया में तेजी के एक मेसेज वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया गया है की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होगी .लोग इस सही  तथ्य के बिना जानकारी के धड़ल्ले से वायरल किये जा रहे है .



नई शिक्षा नीति 2020 यहाँ से डाउनलोड करें -https://drive.google.com/file/d/1VNJu0c07iZ74fmaMwF_rOjzY_gYRDS0J/view?usp=sharing

हम आपको यह बता दें की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा नही होने के बात गलत है .इस फेक मेसेज का खंडन भारत सरकार की प्रेस व्यूरो ने इसका खंडन किया है .उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिये किया है की वायरल मेसेज की सत्यता क्या है .

आप सभी एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर कोई भी मेसेज वायरल करने से पहले तथ्यों को जाँच परख लें ताकि आपके द्वारा कोई गलत जानकारी तो साझा नही किया जा रहा है .

 

Top